बीएसएनएल का नंबर कैसे निकले, BSNL ka number kaise nikale

BSNL का Number कैसे निकाले (5 ज़ोरदार तरकीबें)? | BSNL Ka Number Kaise Nikale?

कई बार आपको खुद समझ नहीं आता है की आप कैसे अपना BSNL का नंबर निकाल सकते हैं। कई लोग अपना नंबर याद नहीं रखते हैं और दूसरों के पूछे जाने पर वह अपना नंबर नहीं बता पाते हैं। ऐसे में कुछ ऐसी तरकीबें हैं जिनकी सहायता से आप अपना bsnl ka number आसानी से nikal सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे की आप BSNL ka Number kaise nikale?

इस लेख में आपको कई विधि बतायी जाएंगी जिसकी सहायता से आप अपने BSNL के को आसानी से जान सकते हैं और उसका पता लगा सकते हैं।

यदि आप अपना नंबर नहीं याद रख सकते हैं तो आप अपने फ़ोन में उसे save कर सकते हैं। जब आप sim card ख़रीदते हैं तो उसके लिफ़ाफ़े में आपका नंबर लिखा रहता है। अपना फ़ोन नंबर याद रखने का यही सबसे सरल तरीका है। आइये कुछ और तरीके जान लेते हैं जिनकी मदद से आप BSNL का नंबर निकाल सकते हैं।

यदि आप BSNL का सिम कार्ड निकलवाना चाहते हैं तो आपको इसके नज़दीकी कार्यालय पर जाना होता है। आप गूगल में सर्च करके इसके नज़दीकी स्टोर या कार्यालय का पता लगा सकते हैं। अमूमन हर तहसील में इसके कार्यालय पाए जाते हैं।

BSNL Ka Number Kaise Nikale?

BSNL Ka Number Nikalne के 5 असरदार तरीके

No.BSNL का नंबर निकालने का तरीकाविवरण
1.किसी अन्य के मोबाइल पर कॉल करें यदि आप अपना नंबर जानना चाहते हैं तो किसी अन्य के नंबर पर कॉल करें। इस तरकीब को आप Vi, JIO और Airtel के Sim Card पर भी अपना सकते हैं।
2.USSD CodeUSSD Code की सहायता से भी आप आसानी से अपना Phone Number देख सकते हैं। अपने कीपैड में *222# dial करें।
3.कस्टमर केयर आप कस्टमर केयर में फ़ोन लगाकर भी अपने BSNL के नंबर को निकाल सकते हैं।
4.BSNL Appबीएसएनएल के android app से आसानी से नंबर निकाला जा सकता है।
5.Recharge का SMS देखकरकंपनी हमेशा रिचार्ज समाप्त का मैसेज भेजती रहती है आप उसे देखकर नंबर का पता लगा सकते हैं।
BSNL का नंबर निकालने के 5 असरदार तरीके

ऊपर दी गयी table के माध्यम से अब तक तो आपको थोड़ा बहुत पता चल ही गया होगा की आखिरकार BSNL ka Number kaise nikala jata hai? चलिए सम्पूर्ण जानकारी के ‘BSNL Sim Ka number Kaise Dekhe’ विषय पर और अधिक जानकारी प्राप्त करते हैं।

1. किसी अन्य के Phone पर Call करके BSNL का Number कैसे निकाले?

BSNL ka number kaise nikale

BSNL ka number nikaalne का सबसे आसान तरीका यह है की आप अपने फ़ोन से किसी को अन्य व्यक्ति को कॉल करके अपने नंबर का पता लगा सकते हैं। आइये जानते हैं ऐसा कैसे किया जा सकता है?

  1. सबसे पहले अपने कांटेक्ट लिस्ट में उस व्यक्ति की खोज करें जो आपके समीप ही है या फिर जो समीप न हो आप उसे भी कॉल कर सकते हैं।
  2. अब आप उसे फ़ोन करें, जब आप किसी को फ़ोन करते हैं तो आपका नंबर उस व्यक्ति तक पहुँच जाता है और दूसरे व्यक्ति के फ़ोन में आपका नंबर दर्शाने लग जाता है।
  3. अब आप उस व्यक्ति से पूछें की उनकी स्क्रीन पर आपका क्या phone number लिख कर आ रहा है।

इस शानदार और सरल तरकीब से अब आपको अपने BSNL का नंबर पता चल जायेगा।

2. USSD Code से BSNL का नंबर कैसे निकाले?

mobilephonedialer

खुद के डायल पैड से भी आप आसानी से USSD code की सहायता से अपना BSNL का Phone Number निकाल सकते हैं।

USSD code वह कोड होते हैं जिनकी सहायता से आप फ़ोन से जुडी ऐसी चीज़ों को देख सकते हैं जो आसानी से सेटिंग्स वगैरह से नहीं देखि जा सकती हैं। अलग-अलग कामों के लिए अलग-अलग USD Code निर्धारित किये जाते हैं।

BSNL का Number जानने के लिए आप USSD का प्रयोग इस तरह से करें।

  1. अपने mobile phone के डायल पैड को खोलकर रख लें।
  2. अब *222# टाइप करके डायल करें।
  3. अब आपके सामने आपका फ़ोन नंबर लिख कर आजायेगा।

BSNL का नंबर निकालने के लिए कुछ अन्य USSD Code भी निर्धारित किये गए हैं जो की इस प्रकार से हैं।

  • *888#
  • *555#
  • *785#

3. Customer Care में फ़ोन करके BSNL का नंबर कैसे निकाले?

image 1

अगर आपका काम USSD Code के माध्यम से नहीं सफल हुआ है तो आप एक काम और कर सकते हैं। आप कस्टमर केयर पर फ़ोन लगाकर उनसे अपना BSNL का नंबर निकलवा सकते हैं।

  1. सबसे पहले 1800-180-1503 पर कॉल करें। यह एक टोल फ्री नंबर है। टोल फ्री नंबर को बिना रिचार्ज के मिलाया जा सकता है।
  2. अब आपको निर्देशों का पालन करना होगा, इसके बाद आप कस्टमर केयर अधिकारी से बात कर पाएंगे।
  3. आप उनसे अपना फ़ोन नंबर जानने की कोशिश करें।

4. BSNL के App द्वारा अपना नंबर प्राप्त करें।

BSNL APP

BSNL का Number उसके app द्वारा भी जान सकते हैं। आजके ज़माने में जब जिओ और एयरटेल के खुद के apps हो सकते हैं तो भला BSNL इस मामले में कैसे पीछे रह सकता है। आज के डिजिटल युग में आप BSNL के Android App से आसानी से अपना फ़ोन नंबर चेक कर सकते हैं साथ ही साथ रिचार्ज भी कर सकते हैं और बैलेंस की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले आपको अपने फ़ोन पर BSNL का app गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड कर लेना होता है। यदि पहले से ही इनस्टॉल करके रखा है तो यह अच्छी बात है।
  2. अब आपको My Profile के ऑप्शन में जाकर अपना नंबर देख लेना है।

5. SMS द्वारा BSNL का Number कैसे निकालें?

यदि आप SMS द्वारा BSNL का Number निकालना चाहते हैं तो आपको बता दें Airtel, Vi और Jio की तरह BSNL भी रिचार्ज समाप्त होने पर आपको मैसेज भेज देता है। आपको बस अपने मैसेज बॉक्स में उस मैसेज की तलाश करनी है। वहीँ पर आपको आपका फ़ोन नंबर भी दिख जाता है।

BSNL के बारे में संक्षिप्त जानकारी

BSNL यानी भारत संचार निगम लिमिटेड एक सरकार द्वारा संचालित टेलीकॉम ऑपरेटर है। बीएसएनएल के मोबाइल प्लान्स काफी ज्यादा किफायती हैं और आम लोगों के लिए हमेशा से ही पेरफ़ेक्ट साबित हुए हैं। बीएसएनएल जल्द ही अपनी 4G सेवा लांच करने जा रहा है और इसपर तेज़ी से काम भी चल रहा है। बीएसएनएल मोबाइल नेटवर्क के साथ-साथ कॉपर ब्रॉडबैंड, फाइबर ब्रॉडबैंड और लैंडलाइन जैसी सेवाएं भी प्रदान करता है।

आपको बता दें की BSNL एक सरकारी टेलीकॉम कंपनी है, यही वजह है की इसके प्लान्स भी सस्ते रहते हैं। आपको तो पता ही है की हिन्दुस्तान में सरकारी काम कितने देरी से होते हैं, यही वजह है की BSNL ने अभी भी अपनी 4G सेवा प्रारम्भ नहीं की है।

यह भी पढ़ें:

जिओ का नंबर कैसे निकाले?
USSD Code के माध्यम से आसानी से BSNL का प्लान और वैलिडिटी कैसे चेक करें?

कैसे चेक करें की आपका बीएसएनएल का नंबर चल रहा है या नहीं?

यह जानने केलिए आप बीएसएनएल कस्टमर केयर सेंटर में कॉल कर सकते हैं। या खुद से बीएसएनएल के एंड्राइड एप से चेक कर सकते हैं।

बीएसएनएल का सिम का नंबर कैसे निकाले?

आप बीएसएनएल सिम कार्ड का नंबर निकालने के लिए *888# USSD को Dial कर सकते हैं।

Conclusion

इस लेख में आपने जाना की BSNL किस तरह की सेवा प्रदान करता है। इस लेख में ‘BSNL ka Number kaise nikale’ विषय पर विस्तृत चर्चा भी की गयी है। हमने आपको 5 ऐसे तरीके बताये हैं जिनकी सहायता से आप आसानी से BSNL के Phone Number को आसानी से निकाल सकते हैं।

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *