Vidmate cash

Vidmate Cash App क्या है और इसे कैसे Download करें?

आइये जानते हैं की Vidmate Cash App (Vidmate Paisa Kamae wala) क्या है -Vidmate cash app kya hai? यह एक तरह का पैसे कमाने का एप है। इस App पर आपको कई तरह के टास्क मिलते हैं, आपको उन्हें पूरा करना होता है जिसके फलस्वरूप आपको Coins मिलते हैं और उन coins को आप cash में कन्वर्ट कर सकते हैं। इसे किस तरह प्रयोग में लाना है और किस तरह प्रयोग करना है यह सब इस लेख में आपको बताया जाएगा। साथ ही साथ आपको हम यह भी बताएंगे की आपको इसे Download कैसे करना है?

Vidmate को तो वैसे VIdeo Download करने के लिए प्रयोग किया जाता है मगर इस एप को सुरक्षा के लिहाज़ से भारत में बंद कर दिया गया था जिसकी वजह से यह app अब अपने नए नाम से आया है और आपको Cash जीतने का मौका दे रहा है। आइये जानते हैं यह कैसे काम करता है।

Vidmate Cash App कैसे काम करता है?

Vidmate Cash वैसे ही काम करता है जैसे की पुराना वाला विडमेट काम करता था। बस फर्क इतना सा है की इसमें आपको कैश प्राइज मिलता है।

VIDMATE 1 1

वीडियो देखने पर मिलते हैं गोल्ड कॉइन्स

Vidmate Cash आपको कई तरह से cash कमाने का मौका देता है। इसके लिए आपको इसके ज़रिये वीडियो देखने पड़ेंगे और उन्हें डाउनलोड करने पड़ेंगे। वीडियो किसी भी प्रकार के हो सकते हैं। या तो उन्हें vidmate में ही अपलोड किया जाता है या फिर यह एप आपको अपने ही ब्राउज़र में यूट्यूब के माध्यम से आपको वीडियो दिखाता है।

इस application में आप जितनी देर वीडियो देखते हैं उतने ही पॉइंट्स आप अर्जित कर सकते हैं। जैसे की दो मिनट देखने पर आपको 200 पॉइंट्स मिलते हैं। आपको बता दें की आपको बता दें की यहां पर आपको लगभग 4000 पॉइंट्स इकठ्ठा करने पर चालीस पैसा मिलता है।

दोस्तों को इन्वाइट करने पर मिलते हैं पॉइंट्स

यदि आप दोस्तों को इस एप का प्रयोग करने के लिए आमंत्रित करते हैं तो भी आपको प्राइज मिलता है। इसके लिए इस एप में invite and earn का ऑप्शन मिल जाता है। वहां पर आपको एक इन्वाइट कोड मिलता है जिसकी सहायता से यदि आपका दोस्त app को download कर लॉगिन करता है तो आपको पांच हज़ार कॉइन्स मिलते हैं। यदि आप भी किसी दूसरे के invite code को इस्तेहमाल करते हैं तो आपको भी कुछ पॉइंट्स मिल जाते हैं।

आपका दोस्त जितने ज्यादा पॉइंट्स अर्जित करता है उतना ही आपको कमीशन मिलता है।

थर्ड पार्टी एप इस्तेहमाल करने पर भी पॉइंट्स देता है Vidmate Cash App

Vidmate Cash आपको थर्ड पार्टी एप इस्तेहमाल करने पर भी पॉइंट्स देता है। जैसे यदि लूडो सुप्रीम एप को यहां से डाउनलोड करेंगे तो आपको एक लाख पॉइंट्स मिलते हैं। साथ ही साथ ड्रीम एलेवेन, टाटा न्यू, रमी सर्किल, ए टू थ्री एप और बायजूस जैसे एप डाउनलोड करने पर आपको पॉइंट्स मिलते हैं।

दरअसल इस एप में थर्ड पार्टी एप्स अपना प्रचार करवाते हैं। वे इन्हें पैसे देते हैं और आपको उसमें से थोड़ा कमीशन मिल जाता है। Vidmate Cash इसी तरह से काम करता है।

Vidmate Cash App से पॉइंट्स कैसे Withdraw करें?

Vidmate Cash App से पॉइंट्स को Cash में कन्वर्ट करके उसे प्राप्त भी किया जा सकता है। इसे दो तरह से प्राप्त किया जा सकता है।

मोबाइल बिल भुगतान करके
मोबाइल बिल का भुगतान करके इसका कैश प्रयोग में लाया जा सकता है। आपको माय वॉलेट ऑप्शन पर जाना होगा इसके बाद आपको वहां पर आपको अपना फ़ोन नंबर और ऑपरेटर चुनना होगा। इसके बाद आपके सिम के खाते में यह रकम जमा हो जायेगी।

VIDMATE CASH 3

बैंक खाते में भेजकर
आप कैश प्राइज को अपने बैंक खाते में भी ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको विथड्रॉ वाले पेज के ट्रांसफर ऑप्शन पर जाकर आपको धनराशि का चुनाव करना होगा इसके बाद विथड्रॉ के ऑप्शन पर जाना होगा। ऐसे ही आप आगे के इंस्ट्रक्शंस फॉलो करते हुए जाएंगे तो आपका कैश विथड्रॉ हो जायेगा।

Vidmate Cash App

Vidmate Cash App डाउनलोड करने से पहले जाने ये बातें

Vidmate Cash App आपका समय बर्बाद कर सकता है। इसे सिर्फ टाइम पास करने के लिए थोड़ी देर ही प्रयोग करें।

इस एप में आपको ढेर सारे वीडियो के विज्ञापन मिलते हैं, कुछ यूज़र्स को शायद परेशान कर सकता है।

सुरक्षा के लिहाज़ से भी इस एप पर कई प्रश्न खड़े किये गए हैं। आप किसी ऐसे फ़ोन से इसे प्रयोग करें जिसमें कोई महत्वपूर्ण डाटा न हो। इस एप पर यह भी इलज़ाम लग चुके हैं की यह आपकी परमिशन लिए बिना आपके डाटा को इकठ्ठा करता है। इसीलिए इसे प्रयोग में लाने के लिए होशियार रहें।

इसमें कई तरह के लेवल्स और टास्क हैं जो आपको इसका आदी बना सकते हैं।

Vidmate Cash App पर एक नज़र

पहलूजानकारी
पॉइंट्स वीडियो देखने और इन्वाइट करने पर मिलता है
डाटा सुरक्षाडाटा सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है
रफ़्तार तेज़ी से काम करता है
डाउनलोड वीडियो और ऑडियो डाउनलोड करने में सहायक है
विज्ञापन ढेर सारे विज्ञापन मिलते हैं
Vidmate Cash App महत्वपूर्ण पॉइंट्स

Vidmate Cash App Download करें

यदि आपको इस एप को डाउनलोड करना है तो आपको इसकी APK डाउनलोड करनी होगी क्योंकि यह आप एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है। apk डाउनलोड करने के बाद आपको इसे install करना होगा। इसके बाद आप इस एप का प्रयोग करने के लिए रेडी हो जाएंगे।

Vidmate Cash App निचे दी गयी लिंक से डाउनलोड होगा। आपको इस लिंक को क्रोम या अन्य किसी ब्राउज़र पर पेस्ट करना होगा।
लिंक: https://www.vidmatecash.com/

लेख का सार

इस लेख में हमने आपको बताया है की आप कैसे Vidmate Cash का उपयोग कर सकते हैं और साथ ही साथ हमने आपको यह भी बताया की इस एप की सहायता से आप किस तरह से कैश प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही साथ आपको यह भी बताया की आपको इसे डाउनलोड करने से पहले किन बातों का ख़याल रखना है।

नोट: हिंदी रिपोर्टर्स ऐसे किसी भी एप का समर्थन नहीं करता है जो लोगों के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। इस लेख को सिर्फ आपकी जानकारी के लिए लिखा जा रहा है। हम इस एप का प्रयोग करने के लिए न ही समर्थन करते हैं और न ही आपको ऐसा करने के लिए मना करते हैं।

2 comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *