पुरानी फ़िल्में देखना किसे नहीं पसंद, भले ही हम आज-कल की चमक-धमक वाली फ़िल्में कितना ही देख लें, मगर असली सुकून तो पुरानी फिल्मों में ही है। आज-कल की फिल्मों से हट के होती थीं पुरानी फ़िल्में, एक दम सादी और स्वच्छ, बिलकुल भारतीय संस्कृति से जुड़ी। समाज को आईना दिखाने वाली।

समाज को बदलने में कारगर यह फ़िल्में हमेशा हमें बड़ी सीख देकर जाती थीं। हम इस लेख में आपको ऎसी ही दिलचस्प और मनोरंजन से भरपूर फिल्मों के नाम बताएंगे। इन फिल्मों को आप अमेज़न प्राइम में भी देख सकते हैं। Best Old Movies to watch on Amazon Prime.
विषय सूची
अमेज़न प्राइम की सबसे बेहतरीन पुरानी फ़िल्में (Best Old Movies To Watch On Amazon Prime)
चलिए अब हम उन 10 हिंदी फिल्मों के नाम जानते हैं।
कभी-कभी:

“कभी-कभी मेरे दिल में ख़याल आता है कि जैसे तुमको बनाया गया हो मेरे लिए…..” यह गाना आपने बहुत बार सुना होगा और साथ में गुनगुनाया भी होगा। 1976 में आई इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में राज़ कर लिया था। फिल्म का निर्देशन यश चोपड़ा जी ने किया था, और फिल्म लिखा था पामेला चोपड़ा ने।
फिल्म में अमिताभ बच्चन कविताओं का शौख रखते हैं। इस फिल्म में अमित जी और राखी की जोड़ी कमाल की है।
फिल्म में अमित मल्होत्रा (अमिताभ बच्चन) को अपने कॉलेज में एक लड़की पूजा (राखी) से प्रेम हो जाता है। अब इस कहानी में काफी ट्विस्ट भी हैं।
पूजा के पिता उसकी शादी विजय खन्ना (शशि कपूर) से तय कर देते हैं, वहीँ अमित की शादी अंजलि (वहीदा रहमान) के साथ हो जाती है।
यह सब कैसे हुआ? और इसके आगे क्या होगा? जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी पड़ेगी। वाकई ही ये कमाल की फिल्म है इसीलिए हमने इसे अपनी Old Movies to Watch on Amazon Prime की लिस्ट में पहले स्थान पर रखा है। आप इस फिल्म को Amazon Prime में देख सकते हैं और download भी कर सकते हैं।
पेइंग गेस्ट:

यह फिल्म देवानंद और नूतन जैसे प्रतिभावान कलाकारों से सजी हुई थी। 1957 में रिलीज़ हुई इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म का निर्देशन सुबोध मुख़र्जी ने किया था।
फिल्म का साउंडट्रैक सचिन देव बर्मन ने रचा था।
फिल्म में रमेश (देवानंद) किन्ही कारणों से घर का किराया देने में असमर्थ रहते हैं। उन्हें मकान मालिक की बेटी शांति (नूतन) से प्रेम हो जाता है। नूतन चंचल (सभा कोठे) की प्रिय मित्र है, जो प्रसिद्ध वकील दयाल (गजानन जगिंदर) से परिणय सूत्र में बंधी है। चंचल अपनी शादी से खुश नहीं है क्योंकि उसका पति उसके पिता के उम्र का है और उसकी शादी सिर्फ पैसे की वजह से हुई थी। चंचल अपनी सहेली शांति और रमेश से जलती है, वो क्या कदम उठाती है और यह फिल्म किस मोड़ जाती है यह जानने के लिए आपको फिल्म देखनी चाहिए। आप इस फिल्म को Amazon Prime से देख सकते हैं और download भी कर सकते हैं।
यह कहानी दिलचस्प है इसीलिए हमने इसे Old Movies to Watch on Amazon Prime की लिस्ट में दूसरे स्थान पर रखा है।
जीत:

1996 में आयी इस फिल्म में रोमांस भी है, एक्शन भी है और दर्शकों को बांधे रखने के लिए सस्पेंस और थ्रिलर का तड़का भी है।
फिल्मे में सनी देओल, सलमान खान, करिश्मा कपूर, अमरीश पुरी, तब्बू, अलोक नाथ और जॉनी लीवर जैसे सितारे अपने अभिनय को दर्शाते नज़र आए हैं। इस फिल्म का निर्देशन साजिद नदिअड्वाला ने किया है।
फिल्म में करिश्मा कपूर (काजल) अलोक नाथ (सिद्धांत शर्मा) की बेटी के किरदार में हैं, वहीँ सनी देओल (करन) एक क्रिमिनल है जो अमरीश पुरी (गजराज) के लिए काम करता है।
एक दिन गजराज करन को आदेश देता है की वो उस पत्रकार को मार दे जिसने उसके खिलाफ रिपोर्टिंग की है। करन गजराज की आज्ञा मानकर पत्रकार को बाजार में मार देता है। काजल और उसके पिता भी उस वक्त बाजार में मौजूद होते हैं। काजल के पिता इस बात की रिपोर्ट पुलिस में कर देते हैं। इस बात से नाखुश गजराज काजल के पिता की भी हत्या के लिए करन को उनके घर भेजता है, जहां पर करन की मुलाकात काजल से होती है, अब इस कहानी में कई ट्विस्ट हैं और इसी तरह कहानी आगे बढ़ती है।
पूरी कहानी बहुत ही दिलचस्प है अगर आपको भी पूरी कहानी जननी है तो आपको भी फिल्म देखनी पड़ेगी। कहानी के थ्रिल और रोमांस के कारण हमने इसे Old Movies to Watch on Amazon Prime की लिस्ट में तीसरे स्थान पर रखा है। आप इस फिल्म को Amazon Prime से देख सकते हैं और download भी कर सकते हैं।
तपस्या:

राजश्री प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी यह फिल्म 1976 में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। फिल्म को अनिल गांगुली ने निर्देशित किया था। यह कहानी बंगाली उपन्यासकार आशापूर्णा देवी के जीवन से प्रेरित है।
फिल्म में राखी, परीक्षत साहनी, ललिता पवार, नज़ीर हुसैन, A.K हंगल और असरानी जैसे मंझे कलाकार हैं। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरष्कार से भी नवाज़ा गया था।
यह फिल्म जीवन के कई सीख देने में सक्षम है इसीलिए हमने इसे पूरी कहानी बहुत ही दिलचस्प है अगर आपको भी पूरी कहानी जननी है तो आपको भी फिल्म देखनी पड़ेगी। कहानी के थ्रिल और रोमांस के कारण हमने इसे Old Movies to Watch on Amazon Prime की लिस्ट में चौथे स्थान पर रखा है। आप इस फिल्म को Amazon Prime से देख सकते हैं और download भी कर सकते हैं।
तुमसा नहीं देखा:

यह फिल्म ज्यादा पुरानी तो नहीं है मगर थोड़ी पुरानी तो है ही। यह फिल्म सन 2004 में आयी थी। फिल्म में इमरान हाश्मी और दिया मिर्ज़ा मुख्य भूमिका में नज़र आए थे। फिल्म का निर्देशन जाने-माने निर्देशक अनुराग बासु ने किया था।
फिल्म में इमरान हाश्मी एक ऐसे सख्स का किरदार निभा रहे हैं जो हमेशा ही नशे में धुत रहता है, जबरदस्त मदिरापान करता है और वो करोड़पति भी है। एक बार वह रस्ते में जिया (दिया मिर्ज़ा) को देखता है और उसे पहली नज़र में उससे प्रेम हो जाता है। दक्ष (इमरान हाश्मी) और जिया कुछ समय साथ बिताते हैं और जिया को भी उससे प्यार होजाता है। दक्ष की शादी पहले से ही अनाहिता माधवानी के साथ तय रहती है, क्योंकि दक्ष के अंकल ने शादी एक व्यावसायिक सौदे के रूप में तय कर दी थी। अब इसके आगे की कहानी हम आपको बता कर आपका रुझान काम नहीं करना चाहते, आप खुद ही फिल्म में देख लें।
कुछ खासियत की वजह से हमने इस फिल्म को Old Movies to Watch on Amazon Prime की लिस्ट में पांचवें स्थान पर रखा है। आप इस फिल्म को Amazon Prime से देख सकते हैं और download भी कर सकते हैं।
परंपरा:

फिल्म परंपरा 1993 की एक्शन-रोमांटिक ड्रामा है। इस फिल्म में सुनील दत्त, आमिर खान, सैफ अली खान, अश्विनी भावे, राम्या कृष्णा, रवीना तोड़ो, नीलम कोठरीऔर अनुपम खेर जैसे मंझे हुए कलाकार हैं। इस फिल्म को यश चोपड़ा ने डायरेक्ट किया था और फिल्म की पटकथा आदित्य चोपड़ा ने लिखी थी।
फिल्म बॉक्स ऑफिस में फेल हो गयी थी और यह फिल्म सैफ अली खान की पहली फिल्म भी थी। हालांकि की इस फिल्म कहानी अच्छी है और आप इससे एक बार जरूर देख सकते हैं।
इस फिल्म को हमने अपनी Old Movies to Watch on Amazon Prime की लिस्ट में छठे स्थान पर रखा है। आप इस फिल्म को Amazon Prime से देख सकते हैं और download भी कर सकते हैं।
मासूम:

यह फिल्म 1996 में रिलीज़ हुई थी। यह फिल्म शेखर कपूर की पहली फिल्म थी। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह और शबाना आज़मी मुख्य भूमिका में नज़र आये थे। फिल्म का म्यूजिक आर.डी बर्मन ने दिया था।
इस फिल्म की कहानी में इंदु (शबाना आज़मी) और डीके (नसीरुद्दीन शाह) का खुशहाल शादीशुदा जीवन चल रहा होता है। वे दोनों दिल्ली में रहते हैं और उनकी दो बेटियां भी हैं। इस कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब डीके को पता चलता है की उसका एक बेटा भी है, जिसकी माँ भावना (सुप्रिया पाठक) नाम की लड़की है। डीके और भावना का अफेयर 1973 चल रहा था, जिस दौरान डीके नैनीताल जाता है। पूरी कहानी बहुत ही रोचक है अगर आप फिल्म देखेंगे तो आपको भी अच्छी लगेगी।
इस फिल्म को हमने अपनी Old Movies to Watch on Amazon Prime की लिस्ट में सातवें स्थान पर रखा है। आप इस फिल्म को Amazon Prime से देख सकते हैं और download भी कर सकते हैं।
तेज़ाब:

1988 में आई यह फिल्म अपने समय की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म रह चुकी है। इस फिल्म ने माधुरी दीक्षित को रातों-रात एक स्टार बना दिया था। फिल्म का म्यूजिक भी कमाल था, जिसे लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया था। फिल्म में माधुरी के साथ अनिल कपूर भी नज़र आये थे।
फिल्म की कहानी बहुत ही शानदार है, इस फिल्म को कई बार देखा जा सकता है।
इस फिल्म को हमने अपनी Old Movies to Watch on Amazon Prime की लिस्ट में आठवे स्थान पर रखा है। आप इस फिल्म को Amazon Prime से देख सकते हैं और download भी कर सकते हैं।
बेताब:

इस फिल्म में सनी देओल मुख्य भूमिका में नज़र आये थे।
यह एक लव स्टोरी फिल्म है, यह दो नवजवानों की कहानी है।
इस फिल्म को हमने अपनी Old Movies to Watch on Amazon Prime की लिस्ट में नवें स्थान पर रखा है। आप इस फिल्म को Amazon Prime से देख सकते हैं और download भी कर सकते हैं।
नमक हलाल

“आई कैन टॉक इंग्लिश, आई कैन वॉक इंलिश, आई कैन लाफ इंग्लिश बिकॉज़ इंग्लिश इस वैरी फनी लैंग्वेज।” – अर्जुन सिंह (अमिताभ बच्चन). फिल्म नमक हलाल में अमिताभ बच्चन का यह डायलाग काफी लोकप्रिय हुआ था।
फिल्म में अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में नज़र आये थे। 30 अप्रैल 1982 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। फिल्म को प्रकाश मेहरा ने निर्देशित किया था और कहानी लिखी थी कादर खान ने। फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ-साथ शशि कपूर, समिति पाटिल, परवीन बाबी, वहीदा रहमान और ओम प्रकाश जैसे अभिनेता भी नज़र आए थे।
फिल्म को बप्पी लहरी ने संगीतबद्ध किया था। यह भारत की सबसे बड़ी कॉमेडी ब्लॉकबस्टर में से एक है।
इस फिल्म को हमने अपनी Old Movies to Watch on Amazon Prime की लिस्ट में दसवें स्थान पर रखा है। आप इस फिल्म को Amazon Prime से देख सकते हैं और download भी कर सकते हैं।