दोस्तों आज हम आपको उपसर्ग (Upsarg) के बारे में बताने जा रहे हैं। आपने कई ऐसे शब्द देखे होंगे जिनके आगे कोई शब्दांश (शब्द का छोटा अंश, जैसे- आ, अ, इत्यादि) लगा देने से उनका अर्थ परिवर्तन हो जाता है, दोस्तों इन्ही शब्दों को (जो शब्द के आगे लगकर अर्थ परिवर्तन कर देते हैं), इन्हे हम उपसर्ग कहते हैं। तो चलिए उपसर्ग को विस्तार से समझते हैं।
‘उपसर्ग’ शब्द दो शब्दों से बना है। पहला शब्द है, ‘उप’, जिसका अर्थ ‘समीप’ होता है और दूसरा शब्द है ‘सर्ग’ जिसका अर्थ ‘सर्जना’ है। धातु के साथ उपसर्ग लगने से तीन परिवर्तन होते हैं।
- क्रिया का अर्थ बिलकुल बदल जाता हैं। जैसे – विजय-पराजय, उपकार-अपकार।
- क्रिया के अर्थ में एक प्रकार की विशेषता या श्रेष्ठा आ जाती है। जैसे: वचन-निर्वचन।
- क्रिया के ही अर्थ में अनुगमन आ जाता है; जैसे: वास-अधिवास, उच्च-प्रोच्य।
विषय सूची
उपसर्ग की परिभाषा (Upsarg in Hindi)
- ऐसे शब्दांश जो शब्द के आगे जुड़कर उसमें विशिष्टता (परिवर्तन या विशेष अर्थ) ला देते हैं, उन्हें उपसर्ग कहते हैं। जैसे – ‘सु’ तथा ‘कु’ उपसर्ग हैं। सु + पुत्र = सुपुत्र, कु + पुत्र = कुपुत्र
- उपसर्ग का हम स्वतंत्र रूप से प्रयोग नहीं करते हैं। ये हमेशा नए शब्द बनाने के लिए प्रयोग में लाये जाते हैं।
- हिंदी भाषा में हम संस्कृत, तद्भव, उर्दू आदि शब्दों का प्रयोग अत्यधिक करते हैं, इसीलिए उपसर्ग भी संस्कृत, उर्दू, तद्भव तथा अंग्रेजी भाषा अनुसार ही प्रयोग किये जाते हैं।
चलिए अब उपसर्ग के कुछ उदाहरण देखते हैं।

संस्कृत शब्दों से बने उपसर्ग / Sanskrit Upsarg Ke Udaahran
उपसर्ग | अर्थ | उदाहरण |
---|---|---|
अति | अधिक, सीमा से परे | अतिगन्ध, अतिवृद्धि, अतिशय, अतिरिक्त, अत्युक्ति, अत्यधिक, अतिक्रमण, अत्यंत |
अधि | अधिक, ऊपर, समीपता, श्रेष्ठ | अधिकार, अधिकृत, अध्ययन, अधिराज, अधुवक्ता, अध्यक्ष, अधिशाषी, अधिभार |
अनु | पीछे, क्रम, समानता | अनुमान, अनुकूल, अनुचर, अनुभव, अनुसार, अनुरोध, अनुशीलन, अनुरूप |
आप | बुरा, अभाव, विपरीत | अपराध, अपमान, अपव्यय, अपकर्ष, अपशकुन, अपशब्द, अपहरण, अपकृत्य |
अपि | निकट | अपमान, अपिधान, अपिसार |
अभि | सामने, अधिक, अच्छा | अभिमान, अभिसार, अभियोग, अभ्युदय, अभिलाषा, अभियान, अभिनव, अभिनय |
अव | पतन, हीनता, उल्टा | अवकाश, अवगुण, अवसर, अवरोह, अवतरण, अवचेतन, अवरोध, अवतंस |
आ | तक, सब तरफ से, ओर | आदर, आगमन, आभार, आजीवन, आकांक्षा, आडम्बर, आक्रमण, आलम्बन, आधार, आचरण, आरोहण, अमूल |
उत् | ऊपर, अधिक | उत्कर्ष, उत्कर्ष, उत्संग, उत्फुल्ल, उत्सन्न, उत्सर्ग, उत्सर्जन, |
उप | समीप, सहायक, छोटा | उपयुक्त, उपहार, उपकार, उपकूल, उपद्रव, उपवास, उपयोग, उपनिवेश, उपसंपादक, उपप्रधानमंत्री, उपसंपादक, |
दुः | बुरा, दृष्ट, कठिन | दुर्गम, दुस्साहस, दुर्जन, दुर्जेय, दुर्लभ, दुश्चरित्र, दुःसाहस, दुर्घटना |
नि | बहुत, नीचे, अलावा | निवास, निकेतन, निवेदन, निक्षिप्त, निबंध, निवेश, निदान, निकट |
निः | बिना, बहार, निषेध | निःशब्द, निःश्वास |
परा | विपरीत, अनादर | पराधीन, पराकाष्ठा, परामर्श, पराविद्या |
परि | चरों ओर, आस-पास, अतिशय, त्याग | परिचय, परिणय, परिवर्तन, परिणाम, परितोष, परिपूर्ण, परिशीलन, परिक्रमा, |
प्र | अधिक, ऊपर, आगे, गति | प्रणाम, प्रस्थान, प्रख्यात, प्रपंच, प्रेरणा, प्रवेश, प्रशाद, प्रताप, प्रबल, प्रवेग, प्रखर, प्रसार, प्रमोद |
वि | विशेष, रहित, विपरीत, भिन्न | विहार, विमर्श, विदेश, विवाद, विरह, विपक्ष, विराम, वियोग |
प्रति | विपरीत, सामान, प्रत्येक, परिवर्तन, | प्रतिकूल, प्रतिहार, प्रतिबिम्ब, प्रतिदिन, प्रतिध्वनि, प्रतिवाद, प्रतियोगिता, प्रतिघात |
सु | अच्छा, सरल | स्वागत, सुकर्म, सुयश, सुरक्षा, सुधार, सुभाषित, सुकवि, सृजन। |
हिंदी उपसर्ग / Hindi Upsarg Ke Udaahran
उपसर्ग | अर्थ | उदाहरण |
---|---|---|
अ | निषेध, अभाव, अनजान | अपढ़, अजान, अथाह, अलग, अनाम, अकाल, अचेत, अमोल, अगाध, अकाज, अस्पृश्य |
अध् | आधा | अधखिला, अदकचरा, अधपका, अधजला, अधकहा, अधपिया |
अन | अभाव, निषेध, अनजान | अनपढ़, अनमोल, अनसुनी, अनगढ़, अनहित, अनिच्छा |
उन | एक कम | उनचास, उनसठ, उनतीस, उनतालीस, उनहत्तर |
औ | हीनता, नहीं | औधड़, औहट, औघड़, औढर |
क, कु | बुरा | कुपूत, कुपात्र, कुठौर, कुढंग, कुकाठ, कुचाल, कुलेख |
स, सु | अच्छा, सहित | सुकर्म, सुपूत, सुपात्र, सुठौर, सुलेख, सुचाल, सुडौल, सुजान |
स | साथ, सहित | सगोत्र, सरल, सहित, सजग |
दु | बुरा, हीन | दुकाल, दुलारा, दुसाध |
नि | नहीं, अभाव | निधड़क, निडर, निहत्था, निकम्मा |
उर्दू उपसर्ग / Urdu Upsarg ke Udaahran
उपसर्ग | अर्थ | उदाहरण |
---|---|---|
कम | हीन, थोड़ा | कमज़ोर, कमसमझ, कमअक्ल, कमउम्र, कमसिन, कम्बख्त |
खुश | अच्छा | खुसबू, ख़ुशमिज़ाज, खुशदिल, खुशकिस्मत, खुशखबरी, खुशहाल |
ग़ैर | नहीं, अभाव | गैरहाज़िर, गैरमिज़ाज़, गैरमुमकिन, गैरघर, गैरघर, गैरवाज़िब, गैरसरकारी, गैरकानूनी |
दर | में | दरअस्ल, दरबार, दरमियान, दरकार, दरवेश, दरहक़ीक़त |
ना | अभाव | नापसंद, नादान, नाराज़, नाबालिक, नामुमकिन, नालायक, नाउम्मीद, नासमझ |
ब | अनुसार में | बनाम, बदसूरत, बदौलत, बइजलास, बकौल |
बद | बुरा | बदमाश, बदनाम, बदकिस्मत, बद्तमीज़, बदहज़्म, बदबू, बदहवास, बद्दुआ, बदशक्ल, बदचलन, बदनियत, बदसूरत |
बा | साथ | बावफ़ा, बामुलाहज़ा, बाइन्साफ़, बाकायदा |
बिला | बिना | बिलाकैद, बिलाकुसूर, बिलाशक, बिलामुलाहज़ा, बिलाखयाल |
बे | बिना | बेईमान, बेशर्म, बेदर्द, बेचारा, बेचैन, बेधड़क, बेइंसाफी, बेकाम, बेहोश, बेडौल, बेहतर, बेअक्ल |
ला | बिना | लाचार, लावारिस, लाजवाब, लापता, लापरवाह, लाइलाज |
सर | मुख्य | सरदार, सरताज, सरगना, सरकार, सरहद |
हम | बराबर | हमउम्र, हमसफर, हमवतन, हमराज़, हमदर्द, हमकदम |
दोस्तों अगर आपको उपसर्ग से जुड़ी या हिंदी व्याकरण से जुड़ी कोई भी समस्या है तो आप सीधे हमसे कमेंट में पूछ सकते हैं।
S.No | यह भी पढ़ें |
1. | विडमेट डाउनलोड करें |
2. | वीडियो डाउनलोड करने वाले एप्स डाउनलोड करें |
3. | फोटो बनाने वाले ऐप्स डाउनलोड करें |
4. | गाना डाउनलोड करने वाले एप्स डाउनलोड करें |
अब आसानी से फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम से वीडियो डाउनलोड करें